जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद - news world

Hot

Post Top Ad

Wednesday, 15 November 2017

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद




जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया. इसमें एक आतंकी भी मारा गया. सुरक्षा बलों ने पुलवामा में आतंकवाद निरोधी अभियान चलाया.

सेना के सूत्रों ने बताया कि कुलगाम के नौबग कुंड गांव में आतंकियों के साथ गोलीबारी में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल जवान की बाद में मौत हो गई. इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम के नौबग कुंड गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था.

जब सुरक्षा बल अभियान चला रहे थे तब आतंकियों ने उन पर गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई. प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था.

पुलवामा के त्राल स्थित लाम गांव में भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर गोलीबारी की जिसके बाद एक और मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के एक ठिकाने का पता चला है और इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot